-
Advertisement
हाईकोर्ट के वकील का Matrimonial Ad : चाहिए सुंदर-लंबी-पतली दुल्हन पर ये लत ना हो
नई दिल्ली। लोग शादी के लिए मैट्रिमोनियल ऐड देते हैं तो उसमें काफी कुछ जाहिर करते हैं कि उनको दूल्हे या दुल्हन क्या चीज चाहिए क्या नहीं। मैट्रिमोनियल ऐड तो आपने कई देखे होंगे लेकिन आज हम आपको जिस ऐड के बारे में बताने वाले हैं उसे देखकर आपकी भी हंसी निकल आएगी। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों ये मैट्रिमोनियल ऐड (Matrimonial Ad) काफी वायरल (Viral) हो रहा है। एक शख्स ऐसी दुल्हन ढूंढ रहा है, जिसको सोशल मीडिया की लत ना हो।
यह भी पढ़ें: Hollywood Actor रॉबर्ट हॉफमैन को मुंबई की इस लड़की ने सिखाई हिंदी; वीडियो वायरल
https://twitter.com/nitinsangwan/status/1312291041853280257
मैट्रिमोनियल ऐड में पहले कई तरह के विज्ञापनों की आलोचना हुई है, लेकिन इस बार यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विज्ञापन को पश्चिम बंगाल के एक 37 वर्षीय वकील ने एक अखबार में छपवाया था जो हाईकोर्ट में कार्यरत है। विज्ञापन की एक तस्वीर आईएएस अधिकारी नितिन सांगवान (IAS officer Nitin Sangwan) ने ट्विटर पर शेयरकी। उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए हमारे समय के बदलते मिलान मानदंडों पर टिप्पणी की। विज्ञापन में एक कमरपुकुर का शख्स अपनी उम्र, व्यवसाय और निवास की जगह लिखने से पहले कहता है, ‘बिना किसी मांग के दूल्हा सुंदर, लंबी, पतली दुल्हन चाहता है लेकिन दुल्हन को सोशल मीडिया की लत ना हो।’
https://twitter.com/raghavmi007/status/1313301795431563265
सांगवान ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘भावी दुल्हन/दूल्हे कृपया ध्यान दें। मैचमेकिंग मानदंड बदल रहे हैं।’ इस ट्वीट को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है और 150 के करीब रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। इस विज्ञापन को पढ़कर कई लोग हैरान हैं। कई लोगों का कहना है कि आज के जमाने में ऐसी दुल्हन कहां मिलेगी। आज के समय में लगभग सभी लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं। लोग इस डिमांड को लेकर शख्स को काफी खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।

