-
Advertisement
Khatron Ke Khiladi 14 के फिनाले से पहले ही लीक हुआ विनर का नाम, इस एक्टर की चमकी किस्मत चमकी
Khatron Ke Khiladi 14 Winner Name: टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो का फिनाले 28 और 29 सितंबर को टीवी पर टेलीकास्ट (Telecast on TV) होगा। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिरी किसने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की। शो के फिनाले में आलिया भट्ट भी शामिल हुई। जिसके कई प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहे हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक बड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर शो के विनर का नाम लीक हो गया।
EXCLUSIVE #KaranVeerMehra is the winner of #KhatronKeKhiladi14 pic.twitter.com/qvxfV6r9Qi
— The Khabri (@TheKhabriTweets) September 27, 2024
ये जानकारी रियलिटी शो से जुड़े अपडेट्स देने वाले ट्विटर पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट में विनर का नाम भी रिवील कर दिया है। दरअसल टॉप 5 में शालीन भनोट, गश्मीर महाजनी,अभिषेक कुमार, करणवीर मेहरा और कृष्णा श्रॉफ पहुंचे थे। वहीं अब खबरों के मुताबिक चार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए करणवीर मेहरा ने शो की ट्रॉफी जीत ली है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) को करणवीर मेहरा ने जीत लिया है। खतरों के खिलाड़ी 14 में करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) की जर्नी बहुत ही शानदार रही है।वो हमेशा से ही खिलाड़ियों के लिए टफ कंपटीटर रहे। इतना ही नहीं करणवीर को शो में सबसे कम फियर फंदा मिला था। इस खबर से एक्टर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि सच तो शो का ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा।