-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 110 पहुंचा ठीक होने वालों का आंकड़ा, 23 आज जीते जंग
Last Updated on May 30, 2020 by
शिमला। कोरोना (Corona) को लेकर हिमाचल के लिए आज राहत भरी खबर है। हिमाचल में आज 23 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसमें हमीरपुर (Hamirpur) के सबसे ज्यादा 15, कांगड़ा (Kangra) के चार, कुल्लू का एक और मंडी के तीन मरीज कोरोना से जंग जीते हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि चार मरीज ठीक हुए हैं। इसमें संधोल काथला का 57 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा क्षेत्र का 24 वर्षीय युवक व खैरा का 55 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। यह तीनों कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दाखिल पंचरूखी के व्यक्ति की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। कल व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।वहीं, आज 5 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 4 और सोलन में एक मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Exclusive: कांगड़ा में पकी BJP की खिचड़ी, Dhumal समर्थकों के बीच Kishan Kapoor भी जा बैठे
किस जिला में कितने मरीज, कितने हुए ठीक
हिमाचल में अब तक कोरोना का कुल आंकड़ा 301 है। इसमें 186 एक्टिव केस हैं। साथ ही 110 मरीज ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है। हमीरपुर जिला में कोरोना के कुल मामले 101 हैं। इसमें 72 एक्टिव मामले हैं। 28 मरीज ठीक हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में 79 मामलों में 50 एक्टिव केस हैं। 28 मरीज कोरोना से जंग जीते हैं। एक की मौत हुई है। बिलासपुर (Bilaspur) जिला में 18 में से 11 एक्टिव केस (Active Case) हैं। सात मरीज ठीक हुए हैं। चंबा (Chamba) में 20 में से 9 एक्टिव केस हैं। 11 मरीज ठीक हुए हैं। कुल्लू (Kullu) में एक ही मामला आया है और कुल्लू का मरीज भी कोरोना से जंग जीत चुका है। मंडी में 12 मामलों में 6 एक्टिव केस हैं। 4 मरीज ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः 12वीं Geography और 10वीं वाद्य संगीत व गृह विज्ञान परीक्षा की तिथि घोषित
दो की जान गई है। शिमला (Shimla) में 9 में से सात एक्टिव केस हैं। एक ठीक हुआ है और एक की मृत्यु हुई है। सिरमौर में चार में से दो एक्टिव केस हैं। दो ठीक हुए हैं। सोलन में 24 में से 15 एक्टिव मामले हैं। 9 मरीज ठीक हुए हैं। ऊना जिला में 33 में से 14 एक्टिव मामले हैं। 19 मरीज ठीक हुए हैं।
वहीं, हिमाचल में आज अब तक 1635 कोरोना सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 475 नेगेटिव रहे हैं। 1156 की रिपोर्ट का इंतजार है। कांगड़ा में चार मामले आज के सैंपल से आए हैं। बाकी मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।