-
Advertisement
US-तालिबान के बीच हुआ शांति समझौता, जानें भारत पर क्या होगा असर
Last Updated on February 29, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। अमेरिका और तालिबान (US-Taliban) के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इस समझौते के बाद अमेरिका और इसके सहयोगी 14 महीने के अंदर अपने सैनिकों को वापस बुला लेंगे। एक घोषणा के बाद ये कहा गया है कि, समझौते पर मंजूरी होने के 135 दिन के भीतर आरंभिक तौर पर अमेरिका और इसके सहयोगी अपने 8,600 सैनिकों को वापस बुलाएंगे। लेकिन इस शांति समझौते से भारत की भी चिंता बढ़ गई है ,जानें इस समझौते का भारत पर क्या असर होगा।
यह भी पढ़ें: ‘जिस पार्टी में अनुराग ठाकुर जैसे नेता उससे दूरी भली’- कहकर एक्ट्रेस ने BJP से दिया इस्तीफा
अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौता (Peace Deal) भारत की मुश्किलें बढ़ा सकता है। दरअसल, इस समझौते के बाद अगर कभी अफगानिस्तान की सरकार में तालिबान की महत्वपूर्ण भूमिका रही तो अफगानिस्तान (Afghanistan) की धरती को भारत के खिलाफ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तालिबान को पाकिस्तान (Pakistan) के नजदीक देखा जाता है और वे पहले भी भारत के खिलाफ अफगानिस्तान में अपने ट्रेन कैंप लगाते रहे हैं। तालिबान पाकिस्तान के काफी निकट है।