-
Advertisement
Himachal: शौच का बहाना बनाकर मक्की के खेत से फरार हुआ कैदी
Last Updated on September 11, 2021 by Deepak
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला में पैरोल पर घर आया दुष्कर्म की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। यह कैदी मां की बरसी पर पैरोल लेकर घर आया था। इसी बीच वह शौच का बहाना बनाकर मक्की के खेत में गया और मौका पाकर फरार हो गया। दुष्कर्म के आरोप में यह कैदी (Prisoner) चंबा की राजपुरा जेल में सजा काट रहा है। हांलाकि उसे पुलिस ने बाद में काफी मशकत के बाद गिरफ्तार कर लिया। मामला बीते रोज का है। बताया जा रहा है कि कैदी के फरार होने का पता चलते ही उसके साथ आए पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत उसका पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसके बाद घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी ब्रंगाल की टीम ने कैदी को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी के तीन घंटे बाद अथेड़ के समीप मलूर में कैदी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः एक महीने बाद मिला जोगिंद्रनगर की ज्योति का गला-सड़ा शव, पति गिरफ्तार
बता दें कि दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे कैदी की मां का देहांत एक साल पहले हुआ था। शुक्रवार को उसकी मां की बरसी थी। इसके लिए वह एक दिन की पैरोल पर घर आया था। इस दौरान पुलिस जवान भी उसके साथ आए थे। दोपहर बाद करीब ढाई बजे वह शौच का बहाना बनाकर मक्की के खेत में चला गया। मौका पाकर पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही ब्रंगाल पुलिस चौकी की टीम ने कैदी को तीन घंटे बाद अथेड़ के समीप स्थित मलूर नामक स्थान पर पकड़ लिया। उसके विरुद्ध भागने का प्रयास करने पर पुलिस थाना किहार में भी एक और मामला दर्ज करवाया है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि कैदी भाग गया था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group