- Advertisement -
भारत (India) में कई सालों पहले राजाओं को राज हुआ करता था। ब्रिटिश शासन के आने से धीरे-धीरे यह समाप्त हो गया। अंग्रेजों (British) के भारत छोड़ने के बाद यहां लोकतांत्रिक शासन लागू हो गया। क्या आपको पता है दुनिया के अभी भी कुछ देशों में राजशाही चलती है। आइए आज हम आपको इन्हीं देशों से रू-ब-रू करवाते है।
सऊदी अरब (Saudi Arab)- इस देश में आज भी राजाओं के द्वारा शासन चलाने की प्रथा को फॉलो किया जा रहा है। यहां के राजा सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल हैं, जिन्हें पीएम भी कहा जाता है। इनका शाही ठाठ पूरी दुनिया में मशहूर है।
थाईलैंड (Thailand)- राजा भूमिबोल अदुल्यादेज और रानी सिरीकिट के एकमात्र बेटे वजीरालोंगकार्ग अभी भी थाईलैंड पर राज कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वे 2016 से इस देश के राजा बने हुए हैं।
मोरक्को (Morocco)- मोहम्मद टप् ऑफ़ मोरोक्को इस देश पर राजा प्रथा के तहत राज कर रहे हैं। करीब 58 साल के इस राजा से 2011 में अपनी इच्छा से खुद की शक्तियों को कम कर दिया था। कहते हैं कि इनके पास पीएम को नियुक्त करने का अधिकार अभी भी है।
मोनाको (Monaco)- इस देश में कानूनी तौर पर सरकार का शासन चलता है, लेकिन यहां अभी राजा का शासन कायम है। यहां 2005 से प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय शासन कर रहे हैं। सरकार के कामकाजों में राजा की भूमिका काफी अहम रहती है।
कतर (Qatar)- तमीम बिन हमद अल-थानी बतौर राजकुमार इस देश की कमान अपने हाथों में लिए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तमीम का परिवार साल 1825 से इस देश पर शासन कर रहा है। सरकार के कार्यों में इनकी अहम भूमिका रहती है।
- Advertisement -