-
Advertisement
7वीं आर्थिक गणना का कार्य फिर शुरू, लोकमित्र संचालक इन शर्तों पर कर सकेंगे कार्य
धर्मशाला। कोविड-19 के चलते 7वीं आर्थिक गणना (7th Economic Census) के बंद पड़े कार्य को एक बार फिर से शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई है। लोकमित्र (Lokmitra) संचालकों को पूरी सावधानी के साथ इस कार्य को करने की हिदायत जारी की गई है। यह जानकारी शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 7वीं आर्थिक गणना के कार्य को पुनः शुरू करने के लिए लोकमित्र संचालकों को कुछ शर्तों के आधार पर अनुमति प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें: बिक्रम ठाकुर ने GST Council की बैठक में लिया भाग, 216 करोड़ शीघ्र जारी करने का किया आग्रह
इस कार्य को जो प्रगणक करेंगे उनको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। गणना करने वाले व्यक्ति मास्क (Mask) व दस्ताने पहन कर जाएंगे। सभी व्यक्ति हमेशा दो मीटर की सामाजिक दूरी बना कर रखेंगे। किसी भी व्यक्ति के घर/स्थान पर चाय-पानी इत्यादि नहीं किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे के बीच कार्य नहीं किया जाएगा तथा कोई भी संचालक जिसे फ्लू के लक्षण हैं वो इस कार्य को नहीं करेगा। बता दें कि मार्च, 2020 से पूर्व सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के आदेशों के अनुरूप 7वीं आर्थिक गणना का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था, लेकिन कोविड-19 के चलते इस कार्य को बंद कर दिया था।

