-
Advertisement

ये हैं दुनिया की सबसे ठंडी जगहें, यहां खून भी लगता है जमने; एक क्लिक पर जाने
देश में इस वक्त भीषण गर्मी (HeaT) की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन दुनिया में कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां की कड़क ठंड के बीच आपको ऐसी गर्मी भी बेहतर लगने लगेगी। दुनिया (World) के कुछ ऐसे शहर जहां का तापमान इतना गिर जाता है कि आप सुन्न पड़ सकते हैं। तस्वीरों में देखिए उन शहरों का नजारा।
यह भी पढ़ें: गर्मी से बचने के लिए गांव वालों का ‘देसी जुगाड़’, खुले आसमान के नीचे ले रहे पंखे की हवा
डुडिंका, क्रास्नोयार्स्क क्राय, रूस
आर्कटिक सर्कल (Arctic Circle) के ऊपर स्थित इस जगह का न्यूनतम तापमान -33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान -24.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। ये शहर येनिसी नदी (Yenisei River) के किनारे पर है और यहां लगभग 20000 से ज्यादा लोगों का घर है। कई साल पहले एक तूफान के दौरान यहां का तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और कई फीट बर्फ जम गई थी।
हारबिन, हेइलोंगजियांग, चीन
हारबिन (Harbin) हेइलोंगजियांग प्रोविंस की राजधानी है। यहां 10 मिलियन से ज्यादा लोगों का घर है। इसे आइस सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का अधिकतम तापमान -24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -42 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस शहर में स्नो एंड आइस फेस्टिवल (Snow and Ice Festival) भी मनाया जाता है।
विनिपेग, मैनिटोबा, कनाडा
मैनिटोबा प्रोविंस की राजधानी वनिपेग में सात लाख से ज्यादा लोगों के घर हैं। इस शहर की कड़क ठंड आपको नानी याद दिला देगी। यहां का अधिकतम तापमान -45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: देखें वीडियोः कड़ाके की ठंड में इस शख्स ने लगाया नहाने के लिए गजब का जुगाड़
याकूत्स्क, सखा रिपब्लिक, रूस
रूस के इस शहर में लगभग 280000 से ज्यादा लोग अपना जीवन यापन करते हैं। सर्दियों में यहां का अधिकतम तापमान -38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस शहर ने 1891 में ऑल टाइम रिकार्ड बनाकर -64 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था।
येलोनाइफ, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र, कनाडा
सर्दियों में इस शहर की सड़कों पर बर्फ की परत दिखाई देती है। इसका सामान्य न्यूनतम तापमान -32 डिग्री सेल्सियस रहता है। फरवरी 1947 में शहर ने सबसे ठंडा तापमान यानी -51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। येलोनाइफ को 2014 में कनाडा के सबसे ठंडे शहर का खिताब दिया गया था।