-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/08/NIshad.jpg)
Paralympics 2024 : ऊना के निषाद सहित ये भारतीय एथलीट दिखाएंगे दमखम, कल से मुकाबले
Paralympics 2024 : ऊना। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के बाद अब खेल प्रेमियों की नजरें पेरिस पैरालंपिक खेलों (Paris Paralympic Games) पर है। कल से ये मुकाबले शुरू हो रहे हैं जिसमें, ऊना के एथलीट निषाद कुमार (Una’s Athlete Nishad Kumar) सहित 84 एथलीट भाग ले रहे हैं। पेरिस पैरालंपिक खेलों (Paris Paralympic Ggames) में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के ऊना से निषाद कुमार पेरिस पहुंच चुके हैं।
पेरिस पहुंचते ही अभ्यास में जुटे निषाद कुमार
बता दें, निषाद (NIshad Kumar) भारत की ओर से हाई जंप में दम दिखाएंगे। निषाद पहले भी पैरालंपिक और पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुके हैं। पेरिस पहुंचने के बाद निषाद अभ्यास में जुटे है। बता दें, पेरिस पैरालंपिक खेलों का आयोजन 28 अगस्त से आठ सितंबर तक किया जाएगा।
इस बार 25 मैडल जीतने का लक्ष्य
भारत ने पिछले पैरालंपिक खेलों (Paralympic Games) में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां 54 खिलाड़ियों ने भाग लिया और कुल 19 पदक जीते, जिनमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल थे। भारत ने 24वां स्थान हासिल किया था, जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।इस बार, भारतीय पैरा एथलीटों (Athletes) ने पेरिस में 25 पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। यदि आप इन मुकाबलों को मुफ्त में देखना चाहते हैं, तो आप उन्हें भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से sony liv और sony ten 3 पर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें पैरालंपिक खेलों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।