-
Advertisement
#Corona काल में हुई Marriage में सूरत के इस परिवार ने पेश की नजीर, पढ़े कैसे
इस समय देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कोरोना संक्रमण (Corona infection)ने लोगों को परेशान कर रखा है। कोरोना का असर लोगों को जनजीवन पर भी पड़ा है। छोटे- बड़े सभी आयोजनों पर इस महामारी का साया पड़ा है। जो आयोजन एक जमाने में भव्य तरीके से होते थे वो अब चंद लोगों की मौजूदगी में होने लगे हैं। बात करें शादियों की तो एक जमाने में शादियों में रिश्तेदारों की पूरी लिस्ट बनती थी और सभी शरीक भी होते थे लेकिन आज कल सब सादे ढंग से हो रहा है। सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सब कुछ बिना किसी ताम-झाम के हो रहा है। इसका एक फायदा हो रहा है वह है पैसों की बचत । इस बीच गुजरात में हुई एक शादी ने सबके सामने नजीर पेश की है। गुजरात( Gujarat) स्थित सूरत के बारडोली में एक परिवार ने बेहद सादगी से शादी समारोह आयोजित किया और उससे जो पैसा बचा उसे कोरोना महामारी से लड़ने व लोगों की मदद के लिए पीएम केयर्स फंड (Pm Cares Fund) में दान दे दिया।
यह भी पढ़ें: #Himachal: शादियों में नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, #Cabinet में लिया आज कड़ा फैसला
सूरत जिले के बारडोली निवासी गोयल परिवार में एक शादी थी। पहले तो गोयल परिवार ने शादी समारोह बेहद धूमधाम से करने की योजना बनाई थी और इसके लिए बाकायदा पैसे बचाकर रखे थे, लेकिन कोरोना काल में शादी आयोजित करना उन्हें मुश्किल लगने लगा। इस बीच सरकार ने गाइडलाइंस भी जारी कर दीं, जिनमें कहा गया कि शादी में 100 से ज्यादा लोग इकठ्ठा नहीं हो सकते। ऐसे में उन्होंने कम से कम मेहमानों के बीच शादी समारोह करने की योजना बनाई। उन्होंने शादी मंदिर परिसर में बेहद सादगी से कराई। इस दौरान जो मेहमान शादी में शामिल नहीं हो पाए, उनके लिए फेसबुक लाइव से जुड़ गए। इसके बाद जो भी पैसा बचा उन्हें गोयल परिवार ने पीएम केयर्स फंड में दान भी दिया।

