-
Advertisement
Coronavirus के कहर के बीच गुजरात में इस वायरस की दस्तक, हवा है फैलने का जरिया
Last Updated on March 15, 2020 by
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट के बीच गुजरात में एक अन्य वायरस ने दस्तक दी है। यह वायरस इतना खतरनाक है कि सिर्फ हवा के कारण ही फैलता है। इस वायरस से संक्रमित यहां चार घोड़े पाए गए हैं जिन्हे जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस वायरस के जानवरों से इंसानों में फैलने में भी समय नहीं लगता है। किसी जानवर के पास जाने से ही ये वायरस इंसानी शरीर में प्रवेश कर जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
इस वायरस का खुलासा तब हुआ जब अचानक से तबीयत बिगड़ने के चलते एक घोड़े को अस्पताल लाया गया। यहां इस घोड़े में ग्लेंडर नामक वायरस (Glender virus) पाया गया। इलाज के दौरान ही घोड़े की मौत हो गई। वायरस की पुष्टि होने के बाद घोड़े के साथ रखे गए दूसरे घोड़े की भी जांच की गई, जिसमें सभी चार घोड़ों का ग्लेंडर वायरस पॉजिटिव आया। इस घटना के बाद वन विभाग ने संक्रमित घोड़ों को जहर का इंजेक्शन देकर मारने की बात कही। ऐसा करने के बाद घोड़ों को दफना दिया गया है। वहीं, ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह वायरस घोड़ों से दूसरे जानवरों में तो नहीं पहुंचा है।