-
Advertisement
भारी बारिश में मकान ढहा, 8 साल की बच्ची, गर्भवती महिला सहित तीन की मौत
देहरादून। कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में भारी बारिश ने कहर ढाया है। दून के चुक्खुवाला क्षेत्र के इंद्राकालोनी में मंगलवार रात मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) से सुरक्षा दीवार गिरने के कारण एक मकान ढह गया। इस हादसे में आठ साल की एक बच्ची और दो महिलाओं की मौत (Death) हो गई। इसमें एक महिला गर्भवती थी। वहीं, हादसे में दो लोग घायल हो गए है। घायलों को सेवा 108 के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की सूचना है। मृतकों की पहचान किरन, विमला देवी (37 वर्ष) व सृष्टि (8 ) के रूप में हुई है वहीं समीर चौहान (30 वर्ष) और कृष (10 वर्ष) घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: भारी बारिश में गिरा 2 मंजिला मकान, मां और दो बेटियों की मौत, पिता की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब एक बजे की है। एसडीआरएफ को पुलिस कंट्रोल रूम वायरलैस सैट से सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून (Dehradun) के चुक्खुवाला इन्द्रा कालोनी में पुस्ता गिरने से एक मकान ढह गया है। इस पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें आठ साल की एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं। इसमें एक महिला गर्भवती थी। वहीं दो घायलों को सेवा 108 के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

