-
Advertisement
हिमाचल: अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, तीन गंभीर रूप से घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर सेब से लदा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा लुढ़का। इस हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान हरियाणा के पलवन जिले के निवासी अजीज (30), तलीम खान (30) और मुमताज (17) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : होटल कर्मचारी की छत से गिर कर गई जान, ब्यास नदी में मिली महिला की लाश
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर दो बजे सूचना मिली कि ब्यूलिया क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़का था। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। ट्रक में लेद लाखों रुपये का सेब भी बर्बाद हो गया। ट्राला में ढली से कर्नाटक के लिए सेब की साढ़े 650 पेटियां लदी थीं। इस बीच ब्यूलिया के पास हादसा पेश आया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। फिलहाल, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
