- Advertisement -
कुल्लू। जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में झनियार के साथ लगते गांव थाच में चारा काटते समय तीन युवक पेड़ से गिर गए। इनमें एक युवक की मौत (Death) हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों का उपचार बंजार अस्पताल (Banjar Hospital) में चल रहा है। जानकारी के अनुसार तीन युवक पशुओं के लिए चारा लाने जंगल गए थे। जब तीनों पेड़ में चढ़कर चारे के लिए टहनियां काट रहे थे तो दौरान टहनी टूट गई और तीनों युवक इसकी चपेट में आकर नीचे जा गिरे। इसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलावस्था में लोग युवकों को बंजार अस्पताल ले गए।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय चमन लाल पुत्र ताबे राम निवासी झनियार के रूप में हुई है। जबकि ध्यान सिंह पुत्र सेस राम निवासी वरिंगचा, नोहांडा व टेक सिंह पुत्र केवल राम निवासी डिंगचा नोंहाडा को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
- Advertisement -