-
Advertisement
कोरोना अपडेटः #Himachal में आज 290 मामले, 364 हुए ठीक- तीन की गई जान
Last Updated on September 30, 2020 by
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज कोरोना (Corona) के 290 मामले सामने आए हैं। वहीं, 364 ठीक हुए हैं। आज तीन कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। इसमें कांगड़ा में दो और शिमला में एक की जान गई है। हिमाचल में आज शिमला (Shimla) से 65, सोलन से 59, कांगड़ा से 51, सिरमौर व ऊना से 23-23, बिलासपुर से 19, चंबा (Chamba) व मंडी से 15-15, कुल्लू से 14, हमीरपुर व लाहुल स्पीति से तीन-तीन मामले आए हैं। वहीं, शिमला के 99, ऊना के 71, मंडी के 59, कांगड़ा के 56, कुल्लू के 26, बिलासपुर के 18, सिरमौर के 14, लाहुल स्पीति के 12, चंबा के पांच व हमीरपुर के चार कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 14747 पहुंच गया है। अभी 3573 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 10975 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 178 है।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में बीजेपी के पूर्व मंत्री सहित आज 66 पॉजिटिव- तीन की गई जान
हिमाचल में आज 3477 कोरोना सैंपल जांच को लिए हैं। इसमें 2937 नेगेटिव रहे हैं। 296 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 244 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 2 लाख 92 हजार 895 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें से 2 लाख 77 हजार 852 के करीब नेगेटिव रहे हैं।
पीटीसी डरोह के 14 और प्रशिक्षु निकले पॉजिटिव
जिला कांगड़ा के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह के 14 और प्रशिक्षु कोरोना (Corona) पॉजिटिव निकले हैं। इनकी उम्र 20 से 26 साल है। पिछले कल भी 22 प्रशिक्षुओं सहित 24 पॉजिटिव पाए गए थे। इस तरह पीटीसी डरोह में अब तक 38 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जोकि चिंता का विषय है। वहीं, कांगड़ा जिला में पीटीसी डरोह के उक्त 14 मामलों सहित 39 नए मामले सामने आए हैं। ऊना जिला का 64 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कोहाला कांगड़ा की 45 वर्षीय महिला, जवालाजी की 70 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, फरेड़ पालमपुर का 26 वर्षीय युवक, शाहपुर का दो साल का मासूम, 23 व 56 साल की महिला, छत्तरी की 34 वर्षीय महिला, 28, 24 और 56 वर्षीय पुरुष, खैरा का 96 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कॉलेज का 22 वर्षीय युवक, तिहाल ढसोली का 47 वर्षीय व्यक्ति, खैर फतेहपुर की 35 वर्षीय महिला, मेन बाजार कांगड़ा का 6 साल बच्चा, 66 साल का व्यक्ति, दयोल बैजनाथ का 50 वर्षीय व्यक्ति व चौंतड़ा जोगिंद्रनगर मंडी का 18 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। ब्लॉक महाकाल की 87 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय व्यक्ति व बैजनाथ की 50 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। कांगड़ा जिला में 20 रिकवर हुए हैं। इसमें संस्थागत आइसोलेट के तीन और होम आइसोलेट के 17 ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना राहतः #Himachal में 75 फीसदी से अधिक पहुंचा रिकवरी रेट, आज 259 ठीक
कांगड़ा और शिमला जिला में इनकी हुई मौत
भरमाड़ जवाली के 52 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा में 19 सितंबर को भर्ती करवाया गया था। 21 को व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला। व्यक्ति को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। व्यक्ति टाइप टू मधुमेह सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। आज सुबह करीब साढ़े दस बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। कनेड़ धर्मशाला के 65 साल के व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति को पिछले कल मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज शाम करीब पांच बजे व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त था। कांगड़ा जिला में आज अब तक 51 मामले सामने आए हैं। वहीं, 20 रिकवर हुए हैं। दो की जान गई है। कांगड़ा जिला में कुल मामले 2240 हो गए हैं। एक्टिव केस 620 हैं और 44 की जान गई है। शिमला जिला में 67 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति टाइप टू मधुमेह आदि बीमारियों से पीड़ित था।