-
Advertisement
लेह से लौटते वक्त पंजाब के टूरिस्ट की गई जान, दारचा में हुई सांस लेने में दिक्कत
Tourist dies: प्रदेश के दुर्गम जिला लाहुल-स्पीति में मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर एक टूरिस्ट की हाई एल्टीट्यूड सिकनेस से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब पटियाला के अमन बाग कॉलोनी निवासी वरिंदरजीत पंधेर (54) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया है। स्पीति पुलिस के अनुसार वरिंदरजीत पंधेर अपनी पत्नी व बेटी के साथ हिमाचल घूमने आए थे। लेह से लौटने के बाद वह रविवार को दारचा पहुंचे। यहां पर वह बीमार पड़ गए। दारचा में उन्हें प्राथमिक उपचार देकर केलांग के लिए रेफर किया गया। मगर केलांग पहुंचने से पहले ही टूरिस्ट की मौत हो गई।
ऑक्सीजन सिलेंडर और फर्स्ट एड किट साथ रखने की सलाह
लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने सांस की समस्या वाले लोगों को दारचा से आगे यात्रा नहीं करने और टूरिस्ट को ऑक्सीजन सिलेंडर और फर्स्ट एड किट साथ रखने की सलाह दी है। ऐसे स्थानों पर रेगुलर पानी पीने से हाई एल्टीट्यूड सिकनेस का जोखिम कम होता है। जाहिर है दारचा में अक्सर ऑक्सीजन की कमी होती है। खासकर दारचा से आगे ग्राम्फू से लोसर के बीच ऑक्सीजन का लेवल काफी गिर जाता है। इससे सांस लेने में परेशानी होती है।

तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
