-
Advertisement
Manikarn जा रहे Delhi के पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, 7 थे सवार
Last Updated on February 10, 2020 by
कुल्लू। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी ( Manikarn Valley) के कसोल के नजदीक कटागला में एक पर्यटक वाहन ( Tourist vehicle) हादसे का शिकार हो गया। इस वाहन में सवार सात पर्यटकों में 3 घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मणिकर्ण घाटी के कसोल के नजदीक कटागला में भुंतर से मणिकर्ण जा रहा एक पर्यटक वाहन 100 मीटर नीचे पार्वती नदी में गिर गया। पर्यटक वाहन (डीएल- 4सी एबी- 5241) अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर किया।
वाहन में दिल्ली ( Delhi) के 7 पर्यटक सवार थे, जिनमें से तीन पर्यटकों को गंभीर चोटें आई है। इसके बाद 108 एंबुलेंस में पर्यटकों को जरी अस्पताल पहुंचाया , जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू( Regional Hospital Kullu) रेफर किया गया। घायलों की पर्यटकों की पहचान पूजा (22) , मोनिका ( 25) चेतना ( 25) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं अन्य पर्यटकों की पहचान अब्दुल रहमान( 26) सी मोर( 25) अहमद खान( 25) दीपशिखा ( 25) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। घायल पर्यटकों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है।