-
Advertisement
मंडी के माहूंनाग में दर्दनाक सड़क हादसा: कार पलटने से एक की मौ#त, 2 गंभीर घायल
Mandi Accident: मंडी जिले में माहूंनाग के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के अनुसार, कार माहूंनाग के पास से गुजर रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना की जोरदार आवाज सुनते ही स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
मृतक और घायलों की पहचान
इस दुर्घटना में मोहन सिंह (मेहरन) की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में विनीत और चुड़ामणी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान गई है और दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संजीव
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
