-
Advertisement
Interstate Bus Service: अधिकतर रूटों पर निगम की बसें पूरी पैक, 35 रूट और बढ़ाए
Last Updated on October 14, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल के बीच सात माह बाद चली इंटर स्टेट बस सेवा (interstate Bus Service) बुधवार से बहाल हो गई है। आज पहले दिन 25 रूटों पर यह बस सेवा शुरू की गई है। पहले दिन चंडीगढ़ समेत अन्य कई रूटों में निगम की बसें पैक होकर गईं। बाहरी राज्यों के लिए भेजी गईं बसों में 70 से 100 फीसदी ऑक्यूपेसी रही। लोगों ने कोरोना (Corona) संक्रमण की रोकथाम के लिए तय की गई एसओपी (SOP) का पालन करते हुए यात्रा की। यात्रियों के अच्छे रिस्पांस को देखते हुए निगम ने गुरुवार से और 35 अंतरराज्यीय रूटों पर बसें दौड़ाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में सिनेमाघर खुलने को लेकर बड़ी अपडेट: सरकारी आदेश जारी पर एक अड़ंगा फंस गया
पंजाब और चंडीगढ़ से भी 4 बसें पहुंची शिमला
बुधवार से शुरू हुई इंटर स्टेट बस सेवा में पहले दिन राजधानी शिमला (Shimla) से बाहरी राज्यों के लिए बुधवार को 19 बसों का संचालन किया गया। सुबह 6.20 बजे रवाना हुई, पहली बस (Bus) में आईएसबीटी शिमला से 35 सवारियां चंडीगढ़ रवाना हुईं। जबकि शिमला से चंडीगढ़ के लिए बुधवार शाम 6.20 बजे आखिरी बस रवाना की गई। रामपुर और रिकांगपिओ डिपो से 1-1 बस को चंडीगढ़ रूट पर भेजा गया। रामपुर डिपो की सराहन-चंडीगढ़ रूट की 47 सीटर बस में 37 यात्री सवार थे। उधर, जिला कांगड़ा से 13 रूटों पर निगम ने बस सेवा बहाल की। सभी बसें 100 फीसदी पैक थीं। हालांकि, सोलन में कुछ इंटर स्टेट बसों में यात्री कम रहे। ऊना से शिमला के लिए सुपर फास्ट बस सेवा गुरुवार सुबह पांच बजे से शुरू होगी। चंबा, सिरमौर और हमीरपुर जिलों से इंटर स्टेट बस सेवा बुधवार को बहाल नहीं हुई। हमीरपुर से चार इंटर स्टेट रूट गुरुवार को बहाल हो जाएंगे। मंडी जिले से पांच और कुल्लू डिपो से चार इंटर स्टेट रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।
यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की मिलेगी सुविधा
निगम ने आज पहले दिन यात्रियों के लिए बसों में बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल (Online Portal) नहीं खोला था। इसके चलते कई सवारियां बसों में सीट मिलने के लिए असमंजस की स्थिति में थीं। आरएम धर्मशाला डिपो पंकज चड्ढा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार से इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा। दिल्ली के बाद अब हिमाचल के लिए रोडवेज सेवा शुरू करने की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर पूर्व में निर्धारित समयसारिणी के अनुसार बसों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जैन ने कहा है कि शिमला, धर्मशाला, मनाली, पांवटा-साहिब से संबंधित बस सेवाओं को संचालित किया जाएगा।
कल इन अन्य 35 रूटों पर दौड़ेंगी बसें
धर्मशाला-होशियारपुर- कांगड़ा 9.50 सुबह धर्मशाला- जालंधर 4.30 दोपहर बाद अंबाला-बद्दी-गलोर 3.30 दोपहर बाद परवाणू-चंडीगढ-बद्दी 8.10 सुबह मेकलोडगंज-पठानकोट 11.10 सुबह द्रुबल-मंडी-नाहन-चंडीगढ़ 6.00 सुबह नाहन-धर्मशाला 5.30 सुबह शिमला -चंडीगढ-मलेरकोट 7.00 सुबह मंडी-चंडीगढ़ 6.30 सुबह सरकाघाट-चंडीगढ वाया बद्दी 1.00 दोपहर शिमला- चंडीगढ़ 8.00 सुबह मनाली-चंडीगढ़ 9.00 रात्रि सुंदरनगर-चंबा वाया पठानकोट 5.15 शाम पालमपुर-ज्यूरी-वाया चंडीगढ़ 12.00 रात्रि मनाली -चंडीगढ़ 8.20 रात्रि मनाली-जम्मू-पठानकोट 4.12 शाम चंबा-चंडीगढ-ऊना, सिसवां 8.15 रात्रि शिमला-अंबाला -शिमला 12.36 रात्रि मनाली-कटड़ा वाया पठानकोट 2.47 रात्रि बरागढ़- शिमला 3.15 रात्रि
शिमला-हरिद्वार 5:15 सुबह
सराहन-हरिद्वार 10:00 सुबह
मनाली-हरिद्वार 2:30 दोपहर
रिकांगपिओ-हरिद्वार 6:00 सुबह
जुब्बल-हरिद्वार 5:15 सुबह
मंडी-हरिद्वार 5:15 सुबह
शिमला-हरिद्वार 8:40 सुबह
चंबा-हरिद्वार 2:30 दोपहर
करसोग-हरिद्वार 11:30 सुबह
रोहड़ू-हरिद्वार 5:00 सुबह
मढ़ी-हरिद्वार 0000
मनाली- चंडीगढ 9:00 सुबह
केलांग- चंडीगढ़ 4:30 सुबह
नालागढ़-अंबाला 9:30 सुबह
ऊना- होशियारपुर 2:20 दोपहर
रामपुर-अंबाला 6:15 सुबह
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…