-
Advertisement
Copy-Paste करने वालों की खैर नहीं, #Twitter ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अब कॉपी पेस्ट करने वालों की खैर नहीं। ट्विटर (#Twitter) ने एक बड़ा फैसला लिया है। ट्विटर ने ऐसे ट्वीट को हाइड (Hide) करने का फैसला लिया है जो कि कॉपी-पेस्ट होगा। यानी यदि आप किसी के ट्वीट को कॉपी करके पेस्ट कर रहे हैं या फिर एक ही ट्वीट को कई लोग ट्वीट कर रहे हैं तो ऐसे ट्वीट लोगों की टाइमलाइन से हाइड कर दिए जाएंगे। ट्विटर ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है और बाकायदा इसे समझाया भी है।
यह भी पढ़ें: Vodafone-Idea का हाई स्पीड इंटरनेट देने का दावा झूठा, ट्राई ने भेजा कारण बताओ नोटिस
ट्विटर ने कहा है कि पिछले कुछ साल में उसके प्लेटफॉर्म पर कॉपी-पेस्ट ‘copypasta’ वाले ट्वीट की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। एक ही ट्वीट को कई लोग कॉपी करके ट्वीट कर रहे हैं। ऐसे में हमने ऐसे ट्वीट की विजिबिलिटी को कम करने का फैसला किया है। ट्विटर ने अपनी नई पॉलिसी में copypasta ट्वीट को भी शामिल किया है। ऑनलाइन दुनिया में डुप्लीकेट कंटेंट के लिए copypasta का इस्तेमाल किया जाता है। ट्विटर ने इसे लेकर मोबाइल एप में एक फीचर भी जारी किया है जहां से आप अपने ट्वीट को कॉपी करने का विकल्प बंद कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने हाल ही में ‘Retweet with quote’ फीचर भी जारी किया है। Copypasta ट्वीट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा स्पैमिंग और किसी कैंपेन के लिए होता है।
https://twitter.com/TwitterComms/status/1298810494648688641
अक्सर आपने देखा होगा कि हजारों अकाउंट से एक ही जैसे ट्वीट किए जाते हैं। ये सब ट्रेंडिंग और किसी खास व्यक्ति या संस्था को निशाने पर लेने के लिए होता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल राजनीतिक प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए होता है। copypasta ट्वीट का एक नुकसान यह भी है कि यदि किसी की ऑरिजनल कंटेंट भी उसका नहीं रह जाता है। लोग कॉपी करके अपने नाम के साथ ट्वीट कर देते हैं। ऐसे में असली कंटेंट क्रिएटर को कम और कॉपी-पेस्ट करने वाले को अधिक फायदा हो जाता है। ट्विटर के इस फैसले से ऑरिजनल कंटेंट वालों को काफी राहत मिलने वाली है।

