-
Advertisement
गरोमौड़ा में दो हादसेः बस ने मारी ट्रक को टक्कर और डिवाइडर से टकरा गई कार
बिलासपुर। चंडीगढ़- मनाली एनएच पर स्वारघाट के तहत गरोमौड़ा में लगातार हादसे हो रहे हैं। यहां पर आज सुबह से अभी तक दो हादसे हो चुके हैं और इन हादसों में अभी तक तीन लोग घायल हुए हैं। साथ ही वाहनों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। रविवार सुबह गरोमौडा में एक ही जगह पर पहले एक टूरिस्ट वॉल्वो बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी। उसके बाद एक कार डिवाइडर से टकरा गई।
चंडीगढ़- मनाली एनएच पर एक ही जगह पर हुए दो हादसे
पहला हादसे में मनाली से दिल्ली जा रही यूपी नंबर की वोल्वो बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस कंडक्टर सहित एक अन्य सवारी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के समय बस में करीब 45 सवारियां मौजूद थी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे का कारण बस की ओवरस्पीड बताया जा रहा है। इसके कुछ देर बाद चंडीगढ़ पर्य़टकों को छोड़कर वापस आ रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चालक को चोटें आई और गाड़ी का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

