-
Advertisement
बारातियों से भरी Jeep खाई में गिरी, दो बजंतरियों की #मौत, सात लोग घायल
शिमला। राजधानी के मशोबरा में बसंतपुर-गुम्मा सड़क पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा (Accident) पेश आया। यहां बारातियों से भरी एक जीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत (Death) हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना का कारण जीप की तेज रफ्तार बताई जा रहा है। ये हादसा बसंतपुर-गुम्मा सड़क पर स्वां क्यार में आज सुबह 6:30 बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शख्स शादी समारोह में बैंड बजाने वाले बजंतरी थे।
यह भी पढ़ें: #Shimla: सुन्नी में खाई में गिरी कार, पुलिस कांस्टेबल सहित दो की मौत, तीन घायल
जानकारी के अनुसार रविवार को ठियोग उपमंडल से शिमला (Shimla) से सटे धामी की ओर बारात जा रही थी। शादी में बैंड बजाने वाले 9 बजंतरी जीप (HP63D2386) में सवार थे। स्वां क्यार में जीप असंतुलित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चमन (34) पुत्र यशपाल निवासी ठियोग और तिलक (48) पुत्र तिलो राम निवासी करसोग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और ढली व सुन्नी थाना क्षेत्रों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: #Sirmaur में बड़ा हादसाः डंपर ने कुचले दो प्रवासी, एक की गई जान-दूसरा गंभीर
घायल व्यक्तियों को घटनास्थल से निकालने में बचाव दलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों की पहचान करसोग निवासी भीम सिंह (30), होम कृष्ण (34), पीर सिंह (25), हेम राम (40) व मेघ सिंह (30) और सुन्नी निवासी हरीश (39) और ठियोग निवासी महेश वर्मा (23) के रूप में हुई है। एएसपी परवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल में लाया गया है और इनकी हालत खतरे से बाहर है। ढली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page