-
Advertisement
Kangra: एक ही गांव की दो लड़कियों ने की आत्महत्या, एक ने लगाई पुल से छलांग; दूसरी फंदे पर झूली
Last Updated on September 18, 2020 by Vishal Rana
पालमपुर। हिमाचल के जिला कांगड़ा (Kangra) के एक गांव की दो लड़कियों ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इनमें एक लड़की ने पुल से छलांग लगाई है जबकि दूसरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामला जिला कांगड़ा के उपमंडल पालमपुर (Palampur) के दैहण गांव का है। लड़कियों की उम्र 14 और 19 साल बताई जा रही है। लड़कियों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें: Kullu: खराहल घाटी में पति ने पीट पीट कर लहुलुहान की पत्नी फिर खुद लगा ली फांसी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती ने पालमपुर के पास राजपुर रेलवे पुल से शुक्रवार दोपहर को छलांग लगाकर जान दे दी। जमा दो पास करने के बाद यह युवती प्राइवेट छात्रा के रूप में आगे की पढ़ाई कर रही थी। वहीं, नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय दूसरी लड़की ने दैहण स्थित घर में फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिए हैं। एक केस पालमपुर तो दूसरा भवारना थाने में दर्ज किया गया है। रेलवे पुल से छलांग लगाने वाली लड़की गंभीर घायल हुई थी। जिसे पालमपुर से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।