-
Advertisement
आग में “जिंदगी” राख
Last Updated on January 21, 2021 by Sintu Kumar
कुल्लू/ राजगढ़। हिमाचल में आज आग लगने के दो हृदयविदारक मामले सामने आए हैं। पहला मामला कुल्लू जिला के गड़सा में हुआ,यहां पर एक मकान में लगी आग में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। लोगों को व्यक्ति के जिंदा जलने का पता सुबह चला। इसके बाद ग्रामीणों ने सुबह पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति के शव बरामद कर लिया है। दूसरा मामला राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन में हुए भीषण अग्निकांड से संबंधित है। यहीं पर एक तीन मंजिला और दूसरा दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आग से मकान ही नहीं घरों में रखा सारा सामान भी जल गया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। यह घटना वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पेश आई। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।