-
Advertisement
नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे दोस्त, Car खाई में गिरी, दो की गई जान
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में नया साल देखने से पहले ही दो लोगों ने जान गंवा दी। पंतवाड़ी-नागटिब्बा मार्ग (Pantwadi-Nagtibba road) पर एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें कार चालक और बिष्टौंसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: Manali में नए वर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की Road_Accident में गई जान
जानकारी के अनुसार इडवालस्यूं पट्टी में बिष्टौंसी के क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरपाल सिंह बिष्ट (39) पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट अपने तीन साथियों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए नागटिब्बा जा रहे थे कि वहां पहुंचने से पहले ही उनकी कार रात करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे का पता चलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार में सवार तीन घायल दीपक रमोला, विपिन और यशपाल निवासी तीनों श्रीकोट को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

