-
Advertisement
Mandi में #landslide, चपेट में आई दो गाड़ियां- आधा घंटा बंद रहा हाई-वे
मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali National Highway) पर भूस्खलन होने से बड़े बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। इस भूस्खलन की चपेट में दो वाहन भी आए हैं। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोगों को चोटें नहीं आई। हालांकि वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। यह भूस्खलन (landslide) मंडी शहर से पांच किमी दूर नगर परिषद की डंपिंग साईट के पास हुआ। वहीं, पत्थर गिरने से नेशनल हाईवे (NH) करीब आधा घंटा बंद रहा। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम करीब साढ़े पांच बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थरों का सैलाब हाईवे पर आ गया। वहां से गुजर रही दो कारें इसकी चपेट में आ गई।
मंडी में भारी भूस्खलन pic.twitter.com/G0vyzcpFAz
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 20, 2020
यह भी पढ़ें: #Nepal: लगातार बारिश से हुए भूस्खलन में एक परिवार के नौ लोगों सहित 10 की मौत

इसके बाद हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और आधे घंटे के अंदर हाईवे को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया, लेकिन लोग डर के कारण यहां से नहीं गुजरे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में वाहन (vehicle) गुजारे गए, जिसके बाद हाईवे पूरी तरह से बहाल हो सका। बता दें कि यहां फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है और इसके लिए यहां पहाड़ों को काटा जा रहा है। हालांकि आज काम पूरी तरह से बंद था, लेकिन फिर भी पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थरों के आने से हाईवे बंद हो गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। एसपी मंडी (SP Mandi) शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि करते हुए बताया कि हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।


