-
Advertisement

किन्नौर में बड़ा हादसा: स्पिलो सम्पर्क मार्ग गिरी गाड़ी, दो महिलाओं की मौ#त
Accident in kinnour: किन्नौर जिला में एक बड़ा हादसा( Accident) हुआ है। जिला के स्पीलो-कानम सड़क मार्ग पर एक बोलेरो हादसे की शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मृत्यु ( 2 Women Died)हुई जबकि वाहन चालक और अन्य व्यक्ति घायल ( Injured) हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
स्पीलो से कानम की ओर जा रहे थे चार लोग
बुधवार सुबह एक पिकअप (एचपी 27बी 1105) में सवार होकर चार लोग स्पीलो से कानम की ओर जा रहे थे। जैसे ही पिकअप बीआरओ कैंप (BRO Camp) के नजदीक पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी संपर्क सड़क से करीब 100 मीटर नीचे एनएच पांच( NH-5) पर जा गिरी। हादसे में बसंती (45), निवासी बिहार की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला नोरबू जांगमो (61) गांव स्पीलो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक एवं मालिक पवन कुमार नेगी (65) और उसका बड़ा भाई पूरण छेरिंग (75), गांव स्पीलो गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी स्कीबा (PHC Skiba) में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ ले जाया गया। यहां से दोनों को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।
राहुल कुमार