-
Advertisement
Una में रविवार को भी खुलेंगे बाज़ार, करना होगा COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन
ऊना । आने वाले त्योहारी सीज़न को देखते हुए जिला ऊना ( Una distt) में 15 नवंबर तक सभी रविवार के दिन बाजार खुले रह सकते हैं। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए डीसी राघव शर्मा( DC Raghav Sharma) ने कहा है कि बताया कि 25 अक्तूबर, 1, 8 और 15 नवंबर को जिला ऊना में दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन दुकानदारों को कोविड-19 प्रोटोकॉल( covid-19 protocol) का मानना होगा। डीसी ने कहा कि सभी को मास्क का प्रयोग करना होगा तथा दुकानदार ग्राहकों से उचित दूरी के नियम का पालन करवाएंगे। दुकानदारों के लिए बार-बार हाथ धोना अनिवार्य है और फ्लू जैसे लक्षण आने पर स्वयं दुकान बंद कर स्वास्थ्य जांच करवानी होगी। राघव शर्मा ने कहा कि दुकान के बाहर सामान सजाने की अनुमति नहीं रहेगी तथा इसके साथ-साथ सरकार के अन्य आदेश भी मानने होंगे।
यह भी पढ़ें: Shimla में बढ़ाई कोरोना टेस्टिंग, रिज पर मोबाइल वैन से शुरू किए निशुल्क Corona Test
डीसी राघव शर्मा ने जिलावासियों से कोरोना महामारी की रोकथाम में सहयोग मांगते हुए कहा कि सभी कोविड गाइडलाइन्स का पालन करें। बाजार जाते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें तथा लक्षणों को छुपाएं नहीं, बल्कि तुरंत अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं। अगर फ्लू जैसे लक्षण हों तो अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की दवाई नहीं आती, तब तक ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


