-
Advertisement
Una | ISBT | HRTC
/
HP-1
/
Oct 02 20247 months ago
हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को आईएसबीटी ऊना में एचआरटीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन किया गया। इस मौके पर विधिवत पूजा अर्चना मंत्र उच्चारण के बीच हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार धीमान ने की जबकि सभी कर्मचारी पूजा अर्चना में विशेष रूप से शामिल हुए। इसके बाद निगम के कर्मचारियों और आईएसबीटी में पहुंचे सभी यात्रियों को लड्डू और हलवा प्रसाद बांटा गया।
Tags