-
Advertisement
ऊना: दो लोग शराब पीकर घर में ही मचा रहे थे हुड़दंग, पहुंच गए हवालात
Last Updated on January 4, 2020 by Deepak
ऊना। दो लोगों को शराब (liquor) के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। इन दोनों को हवालात की हवा खानी पड़ गई। मामला अंब और गगरेट के हैं। यह दोनों ही नशे में अपने-अपने घरों में हुड़दंग मचा रहे थे और गाली गलौच कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मारपीट मामले में नहीं हुई कार्रवाई, SDM को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार
मिली जानकारी के अनुसार थाना गगरेट के तहत गांव कलोह निवासी अजनेर सिंह शराब के नशे में धुत होकर घर में हुड़दंग मचा रहा था, जिसे पुलिस ने परिजनों की शिकायत से काबू किया। उधर, थाना अंब के तहत गांव गोंदपुर बनेहड़ा निवासी रवि कुमार भी शुक्रवार रात शराब पीकर अपने घर में हुड़दंग मचा रहा था व गाली गलौच कर रहा था। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उन्होंने मामला बढ़ता देख पुलिस (Police) को सूचना दी, पुलिस के आन के बाद भी रवि कुमार गाली-गलौज करने और हुड़दंग मचाने से बाज नहीं आया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।