-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/09/nitin-gadkari.jpg)
मानसून सत्र के पहले दिन संसद आए थे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी; अब निकले Covid-19 पॉज़िटिव
नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट हो जाने की सलाह दी है। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ‘कल मैं काफी कमजोर महसूस कर रहा था, जिसके बाद मैंने अपने डॉक्टर से सलाह ली। चेकअप के दौरान मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से ठीक महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।’
यह भी पढ़ें: मंडी के मंडलायुक्त विकास लाबरू की Covid-19 रिपोर्ट पॉजिटिव
नितिन गडकरी 14 सितंबर को मानसून सत्र के पहले दिन संसद भी पहुंचे थे। वहीं, सत्र के पहले दिन ही करीब 30 सांसद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, सुखबीर सिंह, प्रताप राव जाधव, जनार्दन सिंह, हनुमान बेनीवाल, सेल्वम जी, प्रताप राव पाटिल, रामशंकर कठेरिया, सत्यपाल सिंह शामिल थे। गौरतलब है कि कोरोना काल में संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इस खतरनाक संक्रमण के मद्देजनर बेहद एहतियात बरता जा रहा है, लेकिन अब तक दोनों सदनों के कई सांसदों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।