-
Advertisement

हिमाचल आकर केंद्रीय मंत्री झूठ बोलते हैं, सीएम बोले-हिमाचल की संपदा को लुटने नहीं देंगे
CM Sukhu: शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राजीव भवन में हिमाचल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक शामिल होने से पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने मीडिया से कहा कि आज होने वाली इस बैठक बीजेपी के फेक नैरेटिव के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी। बीजेपी ( BJP)जनता के बीच झूठ फैलाने का काम कर रही है। हिमाचल आकर केंद्रीय मंत्री झूठ बोलने का काम करते हैं।
भूमि अधिग्रहण के कानून केंद्र का, किसी ने नहीं रोका
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा (Union Minister Ajay Tamta) पर पलटवार करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंत्री जी को पूरी जानकारी लेनी चाहिए , कांग्रेस की सरकार आने के बाद कामों में तेजी आई। भूमि अधिग्रहण कानून (Land acquisition law)केंद्र का है और उसे किसी ने नहीं रोका। कांग्रेस के कार्यकाल में सड़कों और फोरलेन के काम तेजी से हो रहे हैं।
डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को लूटा
बल्क ड्रग पार्क को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (Union Minister JP Nadda)के बयान पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश की संपदा को लूटने की कोशिश की गई। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद हिमाचल की संपदा को बचाने का काम किया। सीएम ने दावा किया है कि वे हिमाचल की संपदा को लुटने नहीं देंगे
कांग्रेस की बैठक में ये मौजूद
बैठक में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, (CM Sukhwinder Singh Sukhu)डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट के अन्य सदस्य और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद हैं। इसके अलावा बैठक में उन नेताओं को भी बुलाया गया है। जिन्होंने साल 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस बैठक में कांग्रेस के महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों पर चर्चा होनी है।
संजू चौधरी