-
Advertisement
अनोखी जगह: इस आइलैंड पर सिर्फ पुरुषों को आने की अनुमति, महिलाओं का आना मना
Last Updated on October 22, 2023 by sintu kumar
जापान (Japan) में कई जगहें ऐसी हैं जहां की सुंदरता देखकर हर कोई दंग रह जाता है। जापान के टोक्यो (Tokyo) जैसे शहरों में अगर कोई एक बार घूम ले तो वह बार-बार यहां आना चाहेगा। जापान में कई जगहें सुंदरता को लेकर मशहूर हैं तो कुछ रहस्य से भरी भी है। यहां एक जगह ऐसी है जहां महिलाओं (Womens) को जाने की अनुमति नहीं है। केवल पुरुष ही यहां पहुंच सकते हैं।
वार्षिक उत्सव में केवल 200 पुरूष ले सकते हैं भाग
फुकुओका के मुनाकाटा तट पर स्थित ओकिनोशिमा आइलैंड (Okinoshima Island) पर महिलाओं का जाना वर्जित है। यहां केवल पुरुष ही जा सकते हैं। यहां पर होने वाले वार्षिक उत्सव (Annual Function) में भी केवल 200 पुरूष जा सकते हैं। यहा की मान्यता है कि इस आइलैंड पर आने वाले पुरूषों को कपड़े उतारकार शुद्धिकरण समारोह करने के लिए समुद्र में नग्न स्नान करना पड़ता है। माना जाता है कि इस स्नान से आत्मा शुद्ध होती है। जापान के दो सबसे पुराने ऐतिहासिक ग्रंथ, कोजिकी और निहोन शोकी, ओकिनोशिमा का यहाँ उल्लेख करते हैं।
इस आइलैंड पर शिंटो भगवान की पूजा की जाती है। शिंटो जापानी मूल वाला एक प्राचीन धर्म है। ऐसा कहना है कि महिलाओं को मासिक धर्म की अशुद्धता के कारण आइलैंड में नहीं आने दिया जाता।