-
Advertisement
उर्फी जावेद ने बना डाली गजरे वाले फूलों से स्कर्ट, जिसने देखा वो देखता रह गया
अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर पॉपुलर रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पोस्ट में हमेशा नए तरह का फैशन और ड्रेसिंग सेंस देखने को मिलता है। उन्होंने फिर अपना एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को ध्यान खींच रहा है और जिसे देखकर उनके फैंस आहें भर रहे हैं।
बोल्ड वीडियो शेयर कर उर्फी ने फैंस का संडे बना दिया
रविवार को अपना बोल्ड वीडियो शेयर कर उर्फी ने फैंस का संडे बना दिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो यो शेयर किया है, जिसमें वह हाथों पर महावर लगाए और गजरे से बनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। जिसे देख लोगों के पसीने छुटने शुरु हो गए हैं। जरा आप भी एक नजर डालें।
View this post on Instagram
उर्फी ने अपने इस नए लुक में बालों पर लगाने वाले गजरे के फूलों से स्कर्ट बनाकर पहन ली। लेकिन चोली की जगह उर्फी ने अपने हाथों का इस्तेमाल किया है। उर्फी को उनके इस वीडियो को लेकर फिर एक बार ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनसे इस तरह की हरकतें करने के लिए मना करते नजर आ रहे हैं। उर्फी जावेद के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ‘क्या-क्या देखना पड़ रहा है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई इसको कोई कपड़े और ड्रेसिंग सेंस सिखाओ।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘पागल हो गई है लग रहा है, कोई शर्म ही नहीं रही।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘इसको क्या चाहिए इन सब से।’
यह भी पढ़े:जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर का एक और खतः ‘माई बेबी, माई बोम्मा, तुम जैसा कोई नहीं’
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

