-
Advertisement
#Dalai_Lama का उत्तराधिकारी चुनने से अब China को ऐसे रोकेगा अमेरिका
तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Tibetan Religious Guru Dalai Lama) का उत्तराधिकारी चुनने को लेकर जारी चीनी दखल (Chinese Interference) को रोकने वाले अमेरिकी कानून (US law) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trum) ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस कानून के तहत अमेरिका अब तिब्बत में अपना वाणिज्य दूतावास (Consulate in Tibet)स्थापित करेगा तो साथ ही ये भी सुनिश्चित बनाएगा कि तिब्बती अपने सर्वोच्च धर्मगुरू का चयन स्वयं करें। इस संबंध में चीन पर दबाव बनाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की भी बात कही गई है। इसी नए कानून में निर्वासन में भारत में रह रहे तिब्बतियों के लिए साठ लाख डॉलर (Six Million Dollars)का भी प्रावधान किया गया हैं।
यह भी पढ़ें :- तिब्बती धर्मगुरू #Dalailama ने 113 साल तक जीने की बात दोहराई
याद रहे कि चीन के विरोध के बावजूद बीते सप्ताह अमेरिकी सीनेट (US Senate) में सर्वसम्मति से ये विधेयक पारित किया गया था। इस कानून के तहत ना केवल तिब्बत में मौजूद बौद्ध समुदायों (Buddhist Communities) का समर्थन करने वाले गैर सरकारी संगठनों की सहायता की जाएगी,बल्कि अमेरिका में तब तक नए चीनी दूतावास (Chinese Embassies) खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है जब तक कि तिब्बत के ल्हासा (Lhasa) में अमेरिका का अपना वाणिज्य दूतावास नहीं खुल जाता। चीन 14वें दलाई लामा को अलगाववादी के तौर पर देखता आया है,लेकिन दलाई लामा तिब्बत के लिए स्वायत्ता (Autonomy ForTibet) की मांग करते आ रहे हैं।

