-
Advertisement
Uttrakhand: पुलिस के हत्थे चढ़े गुफाओं में छिपे छह विदेशी; किया गया क्वारंटाइन
Last Updated on April 18, 2020 by
ऋषिकेश। पूरे भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) में गुफाओं में छिपे हुए 6 विदेशियों को पुलिस ने पकड़ा है। इन सभी विदेशियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने इनका मेडिकल परिक्षण करवाने के बाद स्वर्गाश्रम के ही एक धर्मशाला में क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया है। ये सभी विदेशी ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र की गंगा घाटी में पत्थरों के बीच गुफाओं में छुपकर रह रहे थे।
पुलिस द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि गुप्तचर विभाग को सूचना मिली कि लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में कुछ विदेशी गंगा के तटीय इलाकों में पत्थरों के बीच बनी गुफाओं में रह रहे हैं। इसके बाद शनिवार को गुप्तचर इकाई और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और गंगा तटीय क्षेत्र में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच बनी गुफाओं में रह रहे छह विदेशी नागरिकों को ढूंढ निकाला। इन विदेशियों में यूक्रेन निवासी महिला तुर्की नागरिक ओलह संदेतस्कयी, यूक्रेन की महिला ओक्साना क्रवचुक, तुर्की की महिला मर्वे तुरहन, यूएसए का नागरिक माइकल रफाएल फाल्कन, फ्रांसीसी नागरिक लाडिसल्स लुकास पत्रिस और एक नेपाली नागरिक विष्णु गिरी शामिल हैं।