-
Advertisement
Vande Bharat sleeper train/ PM Modi/ West Bengal to Kamakhya
भारत को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल गई है। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। ये ट्रेन फिलहाल पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी स्थित कामाख्या तक जाएगी। भारत के इस आधुनिक ट्रेन में आपको ट्रेन में नहाने से लेकर कपड़े बदलने तक की सुविधाएं दी जाएंगी। ट्रेन के सफर के बाद मात्र स्नान करने और कपड़े बदलने के लिए अब आपको अपने घर या कोई होटल जाने की जरूरत नहीं है। आप ट्रेन में ही यात्रा के दौरान स्नान करके आप आराम से यात्रा खत्म करने के बाद आप अपने दफ्तर, कोई अन्य कार्यक्रम या शादी विवाह में जा सकते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट लगाई गई है। इसके लिए भी ट्रेन में ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आपातकाल की स्थिति में ट्रेन प्रबंधक और लोको पायलट से भी यात्री बात कर सकेंगे।इस ट्रेन के इंटीरियर को जहां भारतीय संस्कृति से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है, वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट और बेहतर सैनिटेशन के लिए कीटाणुनाशक तकनीक (डिसइंफेक्टेंट टेक्नोलॉजी) का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेन का बाहरी लुक भी एरोडायनामिक होगा, यानी यह हवा को चीरता हुआ आगे बढ़ेगा। इसके बाहरी दरवाजे भी ऑटोमेटिक तरीके से खुलेंगे और बंद होंगे।भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया भी जारी कर दिया है। ये स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलेगी। इस ट्रेन में 3AC में सफर करने के लिए किराया 2,300 रुपये रखा गया है, जिसमें यात्रियों को खाना भी मिलेगा। वहीं 2AC में सफर करने वाले यात्री के लिए किराया 3,000 रुपये और 1AC का किराया 3,600 रुपये रखा गया है।
