-
Advertisement
मुंह में सिगरेट जलाए सांप के पास पहुंच गई महिला, फिर क्या हुआ, यहां देखें वीडियो में
Last Updated on March 17, 2022 by sintu kumar
दुनिया (World) में बहुत से खतरनाक सांप पाए जाते हैं। कुछ सांप (Snake) जहरीले होते हैं तो कुछ नहीं। वैसे भी सांप का नाम सुनते ही बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। सांप के काटने से कई बार लोग जान से हाथ गंवा बैठते है। इसके उलट इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की जहरीले सांप को पकड़ते दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें:विशालकाय सांप के साथ महिला ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख लोगों के उड़े होश
सांप को ऐसे पकड़ लेती है लड़की
लड़की का वीडियो (Video) देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सोच में पड़ गए हैं। लड़की इस वीडियो में बड़ी बहादुरी और साहस का परिचय देती है। उसने सड़क पर टहल रहे सांप को जिस तरह से पकड़कर सड़क के किनारे रखा] वह वाकई में बहुत हैरान करने वाला है। वीडियो ब्राजील (Brazil) का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की सांप से बिल्कुल भी नहीं डरती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक सांप बैठा हुआ है।सांप को देखकर वहां से गुजरने वाले लोग काफी डरे नजर आते हैं। तभी वहां एक लड़की आती है। सबसे पहले वह सांप को कुछ पल निहारती हैं। इसके बाद सिगरेट (Cigarette) जलाकर एक कश फूंकती है और फिर सांप के पास पहुंच जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की सांप को अचानक अपने हाथों से उठा लेती है। इसके बाद उसे ले जाकर सड़क के किनारे रख देती है।
https://www.instagram.com/p/CbIesAij7o4/
लड़की का कारनामा देख हैरान रह गए लोग
लड़की का यह कारनामा देख वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो को unilad नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन लिखाए श्ब्राजील के जबोटिकटुबास में यह सांप देखा गया। उसे नुकसान ना पहुंचे, इसलिए जैकली नामक महिला ने उसे हाथ से पकड़कर किनारे रख दिया। अपने घर या सड़क पर ऐसा करने की कोशिश न करें। जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल स्नेक कैचर से संपर्क करें।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page