-
Advertisement

Video: रूसी अधिकारी ने मिलाने के लिए आगे बढ़ाया हाथ, राजनाथ सिंह ने किया नमस्ते
मॉस्को। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शंघाई सहयोगी संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए रूस दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह बुधवार को मॉस्को पहुंचे। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वीडियो (Video) सामने आया है जिसमें रूसी सैन्य अधिकारी उनका अभिवादन कर रहे हैं। इसमें एक सैन्य अधिकारी हैंडशेक (Hand Shake) के लिए आगे बढ़ा हाथ वापस लेते और राजनाथ के नमस्ते के जवाब में नमस्ते (Namaste) करता दिख रहा है। हालांकि अधिकारी को बुरा ना लगे इससे राजनाथ सिंह उनसे कुछ कहा भी।
यहां देखें रक्षा मंत्रालय द्वारा शेयर किया गया वीडियो
RM Shri @rajnathsingh reaches Moscow pic.twitter.com/elG2tZUZMB
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) September 2, 2020
रक्षा मंत्रालय के दफ्तर ने ट्विटर पर राजनाथ सिंह के मॉस्को पहुंचने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ रक्षा मंत्री कार्यालय ने लिखा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को पहुंच गए हैं।’ राजनाथ सिंह जब मॉस्को पहुंचे, तब उनके स्वागत के लिए कई शीर्ष रूसी अधिकारी वहां मौजूद थे। एयरपोर्ट पर सबसे पहले उनका स्वागत मेजर जनरल बुक्तेव यूरी निकोलाइविच ने किया। राजनाथ सभी को नमस्ते करते हुए अभिवादन कर रहे थे। राजनाथ सिंह के थोड़ा आगे बढ़ने पर जब एक रूसी अधिकारी ने सैल्यूट करने के बाद अपना हाथ आगे बढ़ाया तो रक्षा मंत्री ने उन्हें नमस्कार से जवाब दिया। इस बीच, दोनों के बीच थोड़ी बहुत बातचीत भी हुई।
यह भी पढ़ें: हिमालय पर दुश्मन के छक्के छुड़ाना होगा आसान: भारत ने Russia के साथ फाइनल की यह डील
गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना महामारी के बाद अब नमस्ते को अपनाने में कई देश आगे आए हैं। सभी ने भारतीय परंपरा में अनुपालित नमस्ते को अपनाया। तमाम शोध बता रहे हैं कि नमस्ते की मुद्रा से कई बीमारियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस में SCO की अहम मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। आज वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर अपने रूसी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करने वाले हैं। राजनाथ सिंह 5 सितंबर तक रूस में रहेंगे।