-
Advertisement
पिता के निधन के बाद पहली बार जनसभा में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह, कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाया
Last Updated on August 23, 2021 by Sintu Kumar
मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal) के मंडी में युवा कांग्रेस ने राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नजर आए। कार्यक्रम का मकसद तो पूर्व पीएम राजीव गांधी और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करना था, लेकिन यहां का नजारा कुछ और दिखा। जिसे देख खुद हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज भड़क गए। और मंच से ही युवा कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी। दरअसल, सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के नाम की शोर उंची कर दी। जिस पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली ने पंडाल में नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। लाली ने कहा कि यहां श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीटियां अच्छी नहीं लगतीं। उन्होंने नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं को पंडाल से बाहर जाने का कहा। वहीं, कौल सिंह ने सभी को बैठने और अनुशासन में रहने के लिए कहा।
गला फाड़ने से कुछ नहीं होगा, जीताकर दिखाओ- विक्रमादित्य
वहीं, पिता पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के बाद विक्रमादित्य सिंह (Vikrmaditya Singh) ने पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर उठाकर मंच तक पहुंचाया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह स्वर्गीय राजीव गांधी और वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने आए हैं। हिमाचल के कोने-कोने से आए युवाओं से आग्रह है कि सभी एकजुट होकर संयम से आगे बढ़े। विक्रमादित्य ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे इतिहास को मिटाने की कोशिश आज की तानाशाह सरकार कर रही है। एक पैसे का योगदान बीजेपी सरकार (BJP Government) का नहीं है। जो भी हिमाचल में क्षेत्रवाद का नारा देते हैं, उन्हें उखाड़कर फेंकने की जरूरत है। वीरभद्र सिंह ने हिमाचल को जोड़ने का काम किया। विक्रमादित्य ने आगे कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कहा कि गला फाड़ने से कुछ नहीं होगा। मादा दिखाना है तो बूथ पर दिखाओ। वार्ड, पंचायत से लीड लेकर दिखाओ।
बता दें कि मंडी लोकसभा पर सांसद रामस्वरूप शर्मा (Ram sawrup Sharma) के रहस्यमयी मौत के बाद उपचुनाव होना है। इधर, कांग्रेस की तरफ से मंडी के लिए दावेदारी का दौर भी जारी है। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भी एफबी लाइव के जरिए चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह का मंडी पहुंचना अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छेड़ा कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण का राग
कार्यकर्ताओं पर भड़के मुकेश
सम्मेन में कार्यकर्ताओं को मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने युकां कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि निगम भंडारी अब युकां अध्यक्ष हैं, अगर उससे ऊपर कोई पद है तो बताओ अभी बिठा देंगे। डॉ. वाइएस परमार को याद करते हुए मुकेश ने कहा कि प्रदेश के 12 जिले उनकी देन हैं। वहीं, कहा कि वीरभद्र सिंह की तरह कोई हो नहीं सकता। बीजेपी के पास वीरभद्र सिंह जैसा कोई नेता नहीं।
सांसद की मौत की जांच होकर रहेगी
मुकेश अग्निहोत्री ने रामस्वरूप शर्मा के मौत पर भी सवाल उठाए। मुकेश ने कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा ने एक रात अचानक फांसी लगा ली। मामले में अब तक सीबीआई जांच क्यों नहीं हुई। सीएम इस मामले में चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि सांसद के मौत की जांच होकर रहेगी। आज नहीं तो कल। साथ ही सीएम जयराम ठाकुर से पूछा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज पर लगेगी या नहीं। यह जनता की आवाज है। अगर जयराम सरकार नहीं लगाती है तो कांग्रेस की सरकार आने पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:धर्मशाला में जन आशीर्वाद यात्रा के रंग में पड़ा भंग, पत्रकार के तीखे सवाल को झेल नहीं पाए मंत्री जी!
युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे सम्मेलन में मौजूद
युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि जब भी हिमाचल आता हूं अपनापन लगता है। केंद्र सरकार भाषण, शासन और शोषण की राजनीति कर रही है। भाजपा नेता कभी अच्छे दिन, कभी पेट्रोल-डीजल कम करने की भाषण में बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने सात साल में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करके 22 लाख करोड़ अपनी तिजोरी में डाला है। यह पैसा जनता की जेब से आया। शासन का वक्त आया तो इस पैसे का फायदा जनता को नहीं मिला।