-
Advertisement
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छेड़ा कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण का राग
Last Updated on August 22, 2021 by Vishal Rana
कांग़ड़ा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चक्कर लगाने के बाद शनिवार रात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Cabinet Minister Anurag Thakur) कांगड़ा (dharmshala) पहुंचे। कैबिनेट मिनिस्टर बनने के बाद वे पहली बार हिमाचल आए हैं। जेपी नड्डा (JP Nadda) के आदेश का पालन करते हुए फिलहाल जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं। हिमाचल के सभी लोकसभा क्षेत्र को वे बीते कुछ दिनों में नाप चुके हैं। उनके स्वागत के लिए बीजेपी कार्यकर्ता (Bjp Workers) भी पूरी तरह से लबरेज हैं। वहीं, इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का राग छेड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:धर्मशाला में जन आशीर्वाद यात्रा के रंग में पड़ा भंग, पत्रकार के तीखे सवाल को झेल नहीं पाए मंत्री जी!
व्यवसायिक वर्ग को मिलेगा लाभ
केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट का जब विस्तारीकरण होगा, तो इससे व्यवसायिक वर्ग को फायदा पहुंचेगा। साथ ही कांगड़ा फैक्ट्री हब बनेगा। कांगड़ा तहसील चौक पर उन्होंने आयोजित समारोह में कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण जनता के हित में है। जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश की जनता ने जो प्यार दिया है, उसके लिए वह हिमाचल वासियों को नमन करते हैं। जहां कार्यक्रम नहीं थे, वहां भी कार्यक्रम हुए। रोज की यात्रा में हजारों लोगों का मिलना बहुत बड़ा संकेत है कि जनता पीएम मोदी को चाहती है।
कांगड़ा में हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने के लिए खेलमंत्री को सौंपा ज्ञापन
जिले में हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से धर्मशाला में मिला या कांगड़ा जिले में अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के निर्माण को लेकर अनुराग ठाकुर को ज्ञापन भी दिया। हॉकी कांगड़ा के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की अगुवाई में हॉकी कांगड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने खेल मंत्री के सामने अपनी मांग रखी। इसे लेकर खेल मंत्री ने जिले में हॉकी ग्राउंड की शीघ्र मंजूरी देने का भी आश्वासन दिया।