-
Advertisement

Woman Suicide Case: ससुरालियों की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण, गगल थाने के बाहर किया प्रदर्शन
गगल। जिला कांगड़ा के साथ राजोल में विवाहिता आत्महत्या मामले में बुधवार को सैंकड़ों महिलाओं सहित ग्रामीणों ने गगल थाने (Gagal Police Station) में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन (Protest) किया। ग्रामीणों ने इस मामले में हिरासत में लिए लोगों को निर्दोष बताया और उनके खिलाफ मामला दर्ज ना किए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने गिरफ्तार ससुराल पक्ष के लोगों को जल्द रिहा करने की मांग उठाई। बता दें कि राजोल की एक महिला की शादी भडियाड़ा गांव में हुई थी। यह महिला कुछ दिन पहने अपने मायके राजोल गई थी। जहां उसने बीते रोज आत्महत्या (Suicide) कर ली। जिसके बाद मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें :- ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने लगाया फंदा, मां ने बताया बेटी के साथ क्या-क्या हुआ
मायका पक्ष के आरोप पर पुलिस ने मृतक महिला कावेरी देवी के पति पुनीत कुमार, सास सुभाषिनी देवी और देवर अंकुश कुमार को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से भडियाड़ा गांव के ग्रामीण भड़क गए और पुलिस के फैसले के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने गगल थाना में डीएसपी सुनील राणा के समक्ष आक्रोश जताया। भडियाड़ा पंचायत (Bhadiyada Panchayat) की प्रधान कुशला देवी व उपप्रधान जोगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मृतका ने मायके में सुसाइड (Suicide) किया है ना कि ससुराल में, इसलिए इन तीनों पर हत्या के लिए उकसाने का केस नहीं बन सकता। ग्रामीणों का कहना है कि मायका पक्ष की ओर से कावेरी के ससुराल पक्ष की ओर से लगाए गए दहेज प्रताड़ना के आरोप सरासर निराधार हैं। पंचायत प्रधान ने सवाल उठाया कि अगर ससुराल वाले कावेरी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, तो कावेरी या उसकी मां ने इसकी शिकायत पंचायत या पुलिस में क्यों नहीं की। ग्रीमीणों ने मांग की है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग निर्दोष हैंए इसलिए उन्हें रिहा किया जाए। वहींए डीएसपी सुनील राणा ने ग्रामीणों को समझाया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
हीम महिला मंडल राजोल ने मांगी दोषियों को सजा-ए-मौत
इस मामले में महिला के मायका राजोल के हीम महिला मंडल की महिलाओं ने मंडल की प्रधान निशा चौधरी के नेतृत्व में गगल पुलिस थाना के प्रांगण में पहुंच कर दोषी लोगों को सजा.ए.मौत की मांग की। इस दौरान कांगड़ा से आए डीएसपी सुनील राणा ने आक्रोशित महिलाओं को बताया कि इस कांड से जुड़े किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कांड में तीन आरोपियों कावेरी के पति पुनीत तथा सास सुभाषनी देवी और देवर अंकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगामी जांच कर रही है। इस दौरान मृतिक महिला कावेरी की माता सुलोचना देवी भी उपस्थित थीं और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही थी। बता दें कि मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि कावेरी के ससुराल वाले हमेशा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।