-
Advertisement
कोरोना Infection के खौफ के सताए ग्रामीण सड़क पर उतरे, बोले बंद हो उद्योग
नाहन। कोरोना संक्रमण (Corona infection) के खौफ के सताए ग्रामीण आज सड़क पर उतर आए। इनकी मांग थी कि धौलाकुआं (Dhaulakuan) के समीप रामपुर भारापुर में वैली आयरन स्टील उद्योग के दो मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं,इसलिए उद्योग (Industry) को दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया जाए। ग्रामीणों की मांग थी कि इस उद्योग में दूसरे राज्यों से मजदूरों को लाया जा रहा है। उन्हें सीधे ही काम पर रखा जा रहा हैए उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते कोरोना संक्रमण का क्षेत्र में खौफ बढ़ गया है। उद्योग के बाहर एकत्रित हुये लोगों में महिलाएं भी शामिल थीं।
यह भी पढ़ें : Bilaspur में दिल्ली से लौटे एक ही परिवार के पांच लोग Corona पॉजिटिव
रविवार सुबह करीब दस बजे धौलाकुआं के समीप रामपुर भारापुर में वैली आयरन स्टील उद्योग (Valley Iron Steel Industries) के बाहर क्षेत्र की पांच पंचायतों रामपुर भारापुर, पड़दूनी, सैनवाला, धौलाकुआं व कोलर के लोग विरोध जताने के लिए एकत्रित हुए। इन पांच पंचायतों के ग्रामीणों ने बाहर से आ रहे मजदूरों (laborers) को संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional quarantine) सेंटर में रखने की मांग की है। मामले की गंभीरता को समझते हुए तहसीलदार पांवटा साहिब कपिल तोमर ने मौके पर आकर ग्रामीणों से बात कीए उसके बाद ग्रामीणों को शांत कर वहां से वापस भेजा। उनका कहना है कि ग्रामीणों की मांगों को डीसी के सम्मुख भेजा जा रहा है।
