सगाई की अंगूठी पहनाते ही लड़के ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो हुई वायरल

इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है ये वीडियो

सगाई की अंगूठी पहनाते ही लड़के ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो हुई वायरल

- Advertisement -

आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई मजेदार वीडियो वायरल होती रहती है। इन मजेदार वीडियो को देखकर हमारे लिए हमारी हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। अब सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर ऐसी ही एक वीडियो वायरल (Viral) हुई है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो एक सगाई कार्यक्रम की है, जिसमें एक लड़के ने लड़की के साथ कुछ ऐसा किया, जिसके बाद उसे डांट खानी पड़ी। लोगों को ये मजेदार वीडियो काफी पसंद आ रही है।


यह भी पढ़ें- शादी के लिए छुट्टी पर जा रही थी महिला कॉंस्टेबल, पुलिस वालों ने थाने में किया ऐसा काम

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जगह सगाई का कार्यक्रम चल रहा है और वहां लड़का और लड़की दोनों ही पक्षों के लोग मौजूद हैं। इसी बीच पहले लड़की लड़के को अंगूठी पहनाती है और फिर लड़के के पैर छूती है। वहीं, इसके बाद लड़का लड़की को अंगूठी पहनाता है और फिर उसके पैर छू लेता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़का लड़की के पैर छूता है वैसे ही लड़के के पीछे खड़ा शख्स लड़के को पकड़ लेता है और उसे डांटने लगता है। जबकि, लड़के की इस हरकत को देखकर लड़की अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती है।


इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को @mohan_kushwaha_8555 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन व्यूज और 91 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ये बहुत अच्छा किया लड़के ने।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Funny Video | wedding video | viral video | viral | offbeat news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है