-
Advertisement
स्टेशन मास्टर का डेस्क देखकर डरे लोग! यूजर्स को याद आया Mr. India फिल्म का सीन
Viral: नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी चीजें वायरल (Viral) होती हैं जो कई दफा हमें परेशान कर देती हैं और कुछ देर सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जमकर वायरल हो रही है। जिससे पता चलता है कि एक स्टेशन मास्टर (Station Master) का काम कितना जिम्मेदारी भरा होता है। तस्वीर में स्टेशन मास्टर का Work Desk दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स हैरान, परेशान हो गए हैं।
ये तस्वीर प्रशस्ति नाम की एक रेलवे अधिकारी ने शेयर की है। तस्वीर में आप देखेंगे करीब 11-12 फोन रखे हुए हैं और पूरा डेस्क फोन से भरा हुआ है। इसके अलावा रजिस्टर, डायरी समेत कई पेपर्स भी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रशस्ति ने लिखा है- ‘स्टेशन मास्टर का डेस्क, मुझे इससे भी अधिक व्यस्त कोई प्रोफेशन (Profession) दिखाओ।’ तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होती ही लोगों के रिएक्शनस की बाढ़ आ गई है। अभी तक पोस्ट को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने तस्वीर को लाइक किया है।
https://twitter.com/prashastisri/status/1754709656717398111
वहीं, बात करें लोगों के कमेंट्स (Comments) की तो यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर्स ने लिखा- मुझे इतने सारे फोन देख कर Mr. India फिल्म का एक सीन याद आ गया। दूसरे युवक ने लिखा- ये सब दिखाने के लिए होते हैं, असली फोन एक ही होता है। एक शख्स ने लिखा है- वो दोस्त जिससे आपको उधारी वापस लेनी है। एक और शख्स ने लिखा है- इसको ऑटोमेट करो, यह कोई सफलता नहीं है। ये काफी दुखी करने वाला है। इसके अलावा भी कई ओर कमेंट्स है जो आप इस पोस्ट पर देख सकते हैं।

