-
Advertisement

गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर चंदन, महाकाल की शरण में पहुंचे विराट- अनुष्का
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की। सुबह 4 बजे की भस्म आरती में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को महाकाल की शरण में देखा गया। विराट और अनुष्का बड़े ही भक्ति भाव से महाकाल के दरवाजे पर अन्य भक्तों के साथ बैठे थे। इस दौरान विराट धोती तो अनुष्का ने बेबी पिक कलर की साड़ी पहन रखी थी। विराट कोहली ने माथे पर चंदन का टीका लगाया हुआ था ,गले में रुद्राक्ष की माला भी धारण की हुई थी। वे भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रहे थे। अनुष्का शर्मा भी इस दौरान साड़ी पहने बेहद ही सादगी भरे अंदाज में नजर आईं।
करीबन डेढ़ घंटे तक इस भस्म आरती में शुमार रहे
अनुष्का व विराट करीबन डेढ़ घंटे तक इस भस्म आरती में शुमार रहे, साथ ही उन्होंने आरती के बाद अभिषेक भी किया। दोनों की महाकाल मंदिर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर भगवान का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने पहुंचते हैं। इससे पहले जनवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ऋषिकेश की धार्मिक यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने स्वामी दयानंद गिरि आश्रम का दौरा किया।
Virat Kohli and Anushka Sharma at Mahakal temple, Ujjain🧡https://t.co/3GUMc0EXDd
— Shaurya. (@Kolly_Devotee) March 4, 2023
अनुष्का और विराट आश्रम में पूजा करते नजर आए। इंदौर में विराट कोहली टेस्ट मैच में खेलने के लिए पहुंचे थे। इस मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से हरा दिया। जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। इस टेस्ट सीरीज में विराट का बल्ला अब तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया है।