-
Advertisement
Video-नॉर्वे के डांस क्रू क्विक स्टाइल के साथ थिरके विराट, रील बनाई, बैट पकड़कर डांस किया
Last Updated on March 15, 2023 by sintu kumar
विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों फॉर्म में वापसी करने के बाद छाए हुए हैं। मैच के बाद उन्होंने आईपीएल (IPL) के लिए एक प्रोमो शूट किया था। उसके बाद कोहली का नॉर्वे के फेमस डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। विराट ने खुद इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। इसे डांस ग्रुप क्विक स्टाइल (Dance Group Quick Style) के साथ शूट किया गया है। इसी दौरान कोहली ने एक रील बनाई है, जिसमे विराट कोहली बल्ला लेकर डांस ग्रुप के सदस्यों के साथ डांस (Dancing With Dance Group) करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अंदाजा लगाओ मुंबई में मेरी मुलाकात किनसे हुई।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा वीडियो
क्विक स्टाइल ग्रुप के साथ किया गया विराट कोहली के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral on Social Media) हो रहा है। कोहली का इस वीडियो में अलग अंदाज दर्शकों को देखने के लिए मिल रहा है। याद रहे नॉर्वे का डांस क्रू क्विक स्टायल बॉलीवुड गानों (Bollywood Songs) पर डांस करने के लिए बहुत फेमस हैं। यह ग्रुप कई गानों पर डांस कर चुका है।