-
Advertisement
छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरे पर दांव, विष्णुदेव साय होंगे नए CM
नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में CM का इंतजार खत्म हो गया है। BJP ने यहा बड़ा दांव खेलते हुए आदिवासी (Tribal) कार्ड खेला है। BJP ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं आदिवासी नेता विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) को छत्तीसगढ़ का सीएम बनाया है। BJP नेताओं के अनुसार- छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव किया और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। BJP विधायक दल की रायपुर (Raipur) स्थित पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बैठक हुई, जिसमें सभी 54 विधायकों ने हिस्सा लिया। 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही CM को लेकर अटकलें तेज हो गईं थीं लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
54 सीटों पर बीजेपी की जीत
छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 से 54 सीटों पर जीत हासिल की है। विष्णु देव साय कुनकरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। साय 2014 में मोदी सरकार (Modi Govt.) में राज्यमंत्री रहे हैं और 1990 से लेकर 1998 तक MP विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। विष्णुदेव अपनी सादगी के लिए भी काफी मशहूर है। वह रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। राज्य गठन के बाद पहली बार 2003 में BJP सत्ता में आई थी और उसके बाद लगातार 2008 और 2013 में BJP ने चुनाव जीता और डॉ. रमन सिंह लगातार 3 बार CM पद पर रहे। आपको बता दें कि CM की रेस में दूसरा नाम रेणुका सिंह का था। हाल ही में रेणुका सिंह ने सांसद पद से इस्तीफा दिया है। रेणुका ने भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं।