-
Advertisement
गिद्धों ने बुलाई आपात बैठक, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो, आप भी यहां देखें
कुछ साल पहले तक गांवों में बड़ी संख्या में गिद्ध (Vultures) दिखाई देते थे, जबकि आज गिद्धों का नामोनिशान भी देखने को नहीं मिलता। साल 2014 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि भारत (Bharat) और उसके पड़ोसी देशों में पिछले एक दशक में गिद्धों की संख्या में 90 फीसदी से भी अधिक की कमी आई है। खैर, सोशल मीडिया (Social Media) पर आजकल गिद्धों से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर ऐसा लग रहा कि उनकी कोई बैठक चल रही है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि सड़क के किनारे एक जगह गिद्धों का झुंड जुटा हुआ है। कोई इधर देख रहा है तो कोई उधर देख रहा है। उसके बाद सभी पास में जाकर बैठ जाते हैं। गिद्धों को ऐसे एक साथ देख कर ऐसा लग रहा है जैसे उनकी कोई आपात बैठक (Emergency Meeting) चल रही है। आपने देखा होगा कि कोई आपात बैठक चलती है तो ऐसे ही लोग एक साथ जुटते हैं और सभी मिलकर कुछ निर्णय लेते हैं। अब गिद्धों की ये आपात बैठक किसलिए चल रही है, ये तो वहीं जानें।
यह भी पढ़ें- आसमान से आई बहुमूल्य चीज, एक झटके में करोड़पति बन गया यह शख्स, यहां जानिए क्या थी वो चीज
https://twitter.com/i/status/1506550227238481925
इस मजेदार वीडियो को आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में बड़ी ही मजेदार बात लिखी है। उन्होंने लिखा है, जरूर किसी गंभीर विषय पर आपात बैठक बुलाई गई है। महज 9 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 15 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 1100 से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक (Like) भी किया है। वहीं, लोगों ने वीडियो देख कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। गिद्धों की आपात बैठक को देख कर एक यूजर ने कमेंट किया है कि चुनाव आ रहे होंगे, इसीलिए बैठक (Meeting) चल रही है, जबकि एक यूजर ने लिखा है कि इस बैठक में बस चाय की कमी है।
