-
Advertisement
Himachal में आज रात से बदलेगा मौसम,बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
Himachal Mosam : शिमला। सूखे की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में आज रात से बारिश व बर्फबारी (Rain and Snowfall) की संभावना है। आज रात से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)सक्रिय हो रहा है उसका असर मुख्यतः पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा। 20 फरवरी यानी कल प्रदेश भर के अधिकांश इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)भी जारी किया है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 फरवरी की दोपहर तक देखने को मिलेगा।
आज रात से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा
प्रदेश में गत 24 घंटों में मौसम साफ रहने के कारण तापमान (Temperature)में उछाल आया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश भर में मौसम साफ रहा है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत सहित प्रदेश में आज रात से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा।
कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं व हल्की बारिश के आसार
20 फरवरी को कांगड़ा चंबा कुल्लू, मनाली ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)भी जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं व हल्की बारिश के आसार है। वहीं दो दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान में उछाल आया है, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 फरवरी दोपहर तक बना रहेगा, उसके बाद 23 तारीख तक बादलों की लुका-छिप्पी जारी रह सकती है और फिर मौसम साफ बना रहेगा।
संजू चौधरी
